रितेश गुप्ता, थांदला 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर स्थानीय मदरसा मुस्तफाइया थांदला के परिसर में तिरंगा झंडा फहराया गया। इस मौके पर सदर मुस्लिम पंच कदरुद्दीन शेख, आलमीन एज्यूकेशन एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष हाजी अब्दुल समद खान ने झंडा फहराया तथा अपने संबोधन में अब्दुल समद खान ने मुस्लिम समाजजनों को पर्व का महत्व समझाया तथा देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपील की व देश के लिए त्याग-बलिदान देने वाले वीर सपूतों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदानों को याद किया। इस अवसर पर मदरसा मुस्तफाइया के छात्र-छात्राओं के साथ जामा मस्जिद के पेश इमाम इस्माइल बरकाती साहब, मौलाना अहद खान, नासिर खान, हशमतुल्ला खान, रफीक पटवारी, काजी रिजवान आबेदीन, जावेद खान, हाजी शाहिद खान, अकबर खान, काजी अमीनुद्दीन, हिना गौरी, लियाकत खान, खलील खान समेत बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबी मौजूद थे। ) Post navigation तीन बच्चों की तालाब में डूबने से हुई मौत पर विधायक कलावती भूरिया पहुंचे शोक संतप्त परिवार के बीच, भेंट की राहत राशि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर की अंचलवासियों को हार्दिक हार्दिक शुभकामनाएं-बधाई सौजन्य- नगर परिषद मेघनगर