फिरोज खान, अलीराजपुर चन्द शेखर आजाद नगर थाना क्षेत्र के अमनकुआ गांव के एक तालाब मे तीन बच्चो की मौत होने के बाद विधायक कलावती भूरिया शोक संतप्त परिवार के निवास पहुंचकर परिजनों के बीच पहुंचकर पहुंचकर शोक सांत्वाना के बाद सहायता राशि भेंट की। गौरतलब है कि चशे आजाद नगर के अमनकुआ के कंदा गांव मे तीन बच्चो की शनिवार को तालाब में डूबने से मौत हो गई थी, जिसके बाद विधायक कंदा गांव पहुंचे परिजनो को सांत्वाना देकर तत्काल पीडि़त परिवार को दस-दस हजार रुपए की राशि भेंट की। साथ ही तालाब से डूबने के चलते राज्य शासन से मिलने वाली राशि चार-चार लाख की राशि जल्द से जल्द परिजनों के बैंक खाते में डालने के निर्देश जनपद सीईओ मनोज निगम को दिए। साथ ही वहां उपस्थित एसडीएम अखिल राठौड ने कहा कि परिजनों को शासन की तरफ से ओर जो भी मदद मिल सकेगी वह समय राहत राशि दिलवाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। Post navigation विधायक पटेल ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के शुभकामनाए संदेश देकर एसएमसी को दिलवाई शपथ मदरसा मुस्तफाइया में शान से लहराया तिरंगा