दीपेश प्रजापति, झाबुआ मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने विनय भाबोर और मथियस भूरिया को पार्टी की सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया है। पार्टी के उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने इसके लिए पत्र जारी किया है। पत्र में कहा है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आपको 26 अगस्त 2024 को अनुशासनहीनता के चलते कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इस संबंध में आपका जवाब प्रदेश कांग्रेस से प्राप्त हुआ। जवाब को प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। लेकिन समिति आपके जवाब से संतुष्ट नहीं है। इसलिए मथियास भूरिया और विनय भाबोर को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है। Post navigation उप स्वास्थ्य केंद्र कालीदेवी में स्वास्थ्य शिविर एवं पोषण माह का आयोजन हुआ जागरूकता ही स्वस्थ शरीर की पहचान है : ज्योति चौहान