झाबुआ। जागरूकता ही स्वस्थ्य शरीर की पहचान है को साकार करते हुए सघन जागरूकता अभियान के अंतर्गत गुरुवार को मध्यप्रदेश और गुजरात बॉर्डर पर गांव पिटोल में एचआईवी/एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 30 से अधिक महिला पुरुषों को जानकारी दी गई। जीवन ज्योति हेल्थ सर्विस की जिला प्रबंधक ज्योति चौहान मेम ने एचआईवी/एड्स से संक्रमित एवं प्रभावित व्यक्तिओ के प्रति लांछन एवं भेदभाव की रोकथाम के लिए HIV/AIDS एक्ट 2017 के बारे में जानकारी दी। उन्हांेने कहा जागरूकता ही स्वस्थ शरीर की पहचान हे। आउट रिच वर्कर भावेश सोलंकी ने एचआईवी क्या हैं, यह किन कारणों से फैलती हैं इससे कैसे बचा जा सकता हैं इसकी रोकथाम के बारे में बताया। TB के बारे मे भी बताया कि यह किस प्रकार से फेलती है, इसके लक्षणों के बारे में भी बताया गया।l संजय सिंगोड़ ने इसकी मुफ्त जाँच व उपचार के संबंध में जानकारी देते हुए आईसीटीसी के बारे में बताया। संगीता जमरा ने एचआईवी/एड्स की जानकारी देते हुए उपस्थित भाइयों को आईसी मटेरियल बांटा तथा 1097 टोल फ्री नंबर की जानकारी दी। Post navigation मथियास भूरिया और विनय भाबोर कांग्रेस पार्टी से निष्कासित झाबुआ आ रहे हैं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, पढ़िए वे किन कार्यक्रमों में होंगे शामिल