हरीश राठौड़, पेटलावद देशभर में चल रही किसानों की 10 दिनों की हड़ताल के छटवें दिन पिछले साल मंदसौर में हुए प्रदर्शन के दौरान किसानों की मौत की बरसी पर भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले पेटलावद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है झाबुआ जिले में भारतीय किसान यूनियन के द्वारा शांति पूर्ण और गांधीगीरी अपनाकर आंदोलन को चलाया जा रहा है। आज आंदोलन के छटवें दिन किसानो ने श्रद्धांजलि चौक पर एकत्रित होकर पुष्पमाला अर्पित कर उनका स्मरण किया। यूनियन के जिलाध्यक्ष महेंद्र गामड़ और जिला महामंत्री जितेंद्र पाटीदार ने बताया कि किसानों से किये वादे पूरे नही हुए तथा किसानों पर लादे गये प्रकरण भी वापिस नही लिये है। सरकार की बर्बरता से शहीद हुए किसानों का भावपूर्ण स्मरण किया। तथा आंदोलन के अगले चरण में जलसत्याग्रह करने की बात कही। Post navigation विश्व पर्यावरण दिवस: सूर्य की तपीश के बीच पेड़-पौधे को हरा-भरा रख रहे बदरूबा किसानों ने जल सत्याग्रह कर सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी