झाबुआ Live के लिए पेटलावद से हरीश राठोड की रिपोर्ट । मध्यप्रदेश के मंत्री ” सुय॔प्रकाश मीणा” के खिलाफ हजारों लोग झाबुआ के पेटलावद मे सडको पर उतरे ओर सीएम से मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की । दरअसल परसो होशंगाबाद मे मंत्री जी ने मालवा माटी के संत कमल किशोर नागर को आडंबर करने वाला ओर कथा के नाम पर लाखो रुपये बटोरने वाला कहा था । अखबारों मे यह बयान छपने के बाद भडके समथ॔क । दरअसल पेटलावद मे विगत 4 दिनों से पं नागर की कथा चल रही है । पं नागर जी के समथ॔क सुरेश का कहना है कि मंत्री ने मालवा माटी के संत के खिलाफ मनगढंत बातें बोलकर उनके लाखों भक्तो का अपमान किया है ओर जब तक सीएम उन्हें बर्खास्त नहीं करती हम आंदोलन प्रदेश भर मे करते रहेगे । Post navigation अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन 14 से थांदला में Cctv कैमरै मे कैद हुऐ बाइक चोर , पुलिस गिरफ्त मे आने का इंतजार