4झाबुआ। राष्ट्रीय सतर्कता एवं जागरूकता सप्ताह के दौरान गेल इण्डिया झाबुआ द्वारा गेल कॉलोनी स्थित सभाकक्ष में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए मंथन करने के उददेश्य से स्टेक होल्डर की कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में कलेक्टर आशीष सक्सेना, सीईओ जिला पंचायत अनुराग चौधरी, एडीसनल एसपी सीमा अलावा, डीजीएम गेल असीम प्रसाद,बडौदा (गुजरात) के जीएम गेल गौतम, जनसम्पर्क अधिकारी अनुराधा गहरवाल, सीपी गेल आदेश सिंघल असीसटेन्ट डायरेक्टर गेल गर्ग, राजेन्दरसिंह एवं गेल कंपनी के स्टेक होल्डर ने उपस्थित होकर भ्रष्टाचार को रोकने के लिए अपने विचार रखे।कार्यशाला में भ्रष्टाचार को रोकने के प्रयास पर अपने विचार व्यक्त करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भ्रष्टाचार को समाप्त करने की शुरूआत ऊपर से होना चाहिए। संगठन में कार्यरत शासकीय सेवको का वेतन पर्याप्त होना चाहिए, संगठन में काम के अनुसार पर्याप्त संख्या में कर्मचारी की नियुक्ति कर हर कर्मचारी की प्रतिदिन की जवाबदारी निश्चित की जानी चाहिए, प्रशासन चलाने के लिए कार्य में पारदर्शिता होना चाहिए, काम को करने के लिए समयासीमा तय होना चाहिए। वित्तीय भुगतान के सभी ट्रांजिक्शन ऑनलाईन होना चाहिए कार्यालय में काम करवाने के लिए आने वाले आवेदक को पता होना चाहिए कि उसका काम किस अधिकारी द्वारा और कितने समय में किया जाएगा। तय समयसीमा में काम नहीं करने वाले अधिकारी कर्मचारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही होना चाहिए, भ्रष्टाचार के प्रकरण यदि सामने आते है, तो कोर्ट में त्वरित निराकरण होना चाहिए, ताकि जनता में असंतोष ना हो एवं भ्रष्टाचार करने वाले व्यक्तियों में भी कानूनी कार्यवाही का भय व्याप्त हो। कार्यशाला में उपस्थित सभी स्टेक होल्डरो को भ्रष्टाचार रोकने की शपथ दिलाई गई।                                                                                   वक्ताओं एवं स्टेक होल्डरों ने रखे अपने विचार-

कार्यशाला में भ्रष्टाचार रोकने के संबंध में राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के संदेश को भी पढा गया। कार्यशाला में अतिथियों का स्वागत डीजीएम गेल श्री असीम प्रसाद ने किया। अतिथियों द्वारा गेल कॉलोनी परिसर में वृक्षारोपण किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। आभार प्रदर्शन श्री आदेश सिंघल द्वारा किया गया। कार्यशाला में भ्रष्टाचार रोकने के संबंध में प्रश्न उत्तर सेसन का आयोजन भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *