झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- मै इससे सहमत हूं की हमारे देश की आर्थिक,राजनैतिक और सामाजिक प्रगति में भ्रष्टाचार एक बहुत बड़ी बाधा है। मै यह भी मानता हूं कि सभी हितधारकों जैसे सरकार, नागरिकों और निजी क्षेत्र को भ्रष्टाचार के उन्मूलन के लिए मिलकर काम करना होगा। इस प्रकार की शपथ स्कूलों में बच्चों को दिलाई जा रही है। इस समय देश में स्कूलों में भ्रष्टाचार उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। ईमानदारी को प्रोत्साहन देने और भ्रष्टाचार उन्मूलन में जन सहभागिता पर जोर दिया जा रहा है। इसके तहत शुक्रवार को नगर के संस्कार वेली पब्लिक स्कूल में बच्चों को बैंक आफ बड़ौदा के प्रबंधक राजेश वैरागी ने शपथ दिलवाई। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस मौके पर एलडीएम अरविंद कुमार, स्कूल प्रबंधक राजेश जैन, राकेश जैन उपस्थित थे। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। कार्यक्रम का संचालन अर्पित जैन ने किया. Post navigation स्टूडेंट को मुनिश्री जसोल ने दी हिदायत संस्कार जीवन की अमूल्य धाती स्टूडेंट व कॉलेज स्टाफ ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ