आजाद नगर से विशाल वाणी की रिपोर्ट- चंद्रशेखर आजाद नगर में किसान परिवार में जन्मी एक सरकारी स्कूल में अध्ययनरत भावना डावर को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के कुलपति द्वारा कु.भावना माधौसिंह डावर को डॉक्टर ऑफ फिलोसॉफी की उपाधि से नवाजा गया। भावना डावर ने जंतु विज्ञान विषय में एमएससी की, इसके बाद देवी अहिल्या विवि की पीएचडी परीक्षा में चयनित होकर उन्होंने शहीद चंद्रशेखर आजाद सागर जोबट डेम पर शीर्षक बायो मॉनिटरिंग ऑफ शहीद चंद्रशेखर आजाद सागर जोबट विथ स्पेशल रिफरेंस टू बैथिक मेक्रो इनवर्टिब्रेट एंड फिश स्पिाशिज डायवसिर्टी के अंतर्गत लगभग चार वर्षों के अथक प्रयासों एवं प्रयोगों के बाद अपना रिसर्च वर्क तैयार किया। डॉ.भावना ने इस रिसर्च एवं उपाधि का पूरा श्रेय अपने पिता विधायक माधौसिंह डावर, माता नगर परिषद अध्यक्ष निर्मला डावर, सुपरवाइजर शैलेंद्र शर्मा व डॉ.रेखा शर्मा को दिया। डॉ.भावना की इस उपलब्धि पर विधायक नागरसिंह चौहान, जिपं अध्यक्ष अनिता चौहान नवलसिंह डावर, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, मदनसिंह डावर, अंतिम डावर, रामलाल डावर, कुलदीपसिंह डावर, मनीष शुक्ला, अजय जायसवाल, राजेश अरोड़ा, राजेंद्र बैरागी, चंशे आजाद नगर के प्राचार्य व स्कूली स्टाफ ने बधाई दी। Post navigation पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर वर्ष 1994 से 2017 के 72 फरार वारंटियों को धरदबोचा एक पखवाड़े से घर से गायब युवती का शव ग्राम के कुएं में मिला