झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- ग्राम असालिया की 16 वर्षीय युवती मीरा खराड़ी का शव गांव के कुएं में शनिवार को मिला। युवती का शव कुएं में दिखाई दिया तो इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कुएं से लाश को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम हेतु चिकित्सालय भिजवाया। युवती अपने घरों से पिछले एक पखवाड़े से गायब थी और अचानक उसकी लाश कुएं में मिलने ग्रामीणों में हडक़ंप है और पुलिस विभिन्न बिंदुओं को जोडक़र जांच में जुट चुकी है। Post navigation भावना डावर को डॉक्टर ऑफ फिलोसॉफी अवॉर्ड से नवाजा पिकअप पलटने से तीन घायल