दिनेश वर्मा, झाबुआ
रात भर से हो रही लगातार बारिश के चलते ग्राम भगोर में रोड के किनारे का एक बरगद का पुराना पेड़ सडक़ पर ही धराशायी हो गया । जिससे इस मार्ग का आवागमन रुक गया। अन्तरवेलिया से होकर कल्याणपुरा ओर भगोर के लिए यह मुख्य मार्ग है और दिन भर इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रहती है इस पेड़ के गिरने से लोगो को परेशानी हो रही है। इस पेड़ के गिरनव की सूचना ग्राम के सरपंच एव पीडब्लूडी के अधिकारी को भी दे दी गई ही लेकिन प्रशासन ने अभी तक इस मार्ग से पेड़ को हटाने के प्रयास शुरू भी नही किये है।
)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *