दिनेश वर्मा, झाबुआ रातभर से हो रही लगातार बारिश के चलते ग्राम भगोर में रोड के किनारे का स्थित पुराना बरगद का पेड़ सडक़ पर ही धराशायी हो गया। जिससे इस मार्ग का आवागमन रुक गया। अन्तरवेलिया से होकर कल्याणपुरा ओर भगोर के लिए यह मुख्य मार्ग है और दिनभर इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रहती है इस पेड़ के गिरने से अब राहगीरों को भारी परेशानियों का सामा करना पड़ रहा है। रोड पर पेड़ गिरने की सूचना ग्राम के सरपंच एव पीडब्लूडी के अधिकारी को भी दे दी गई ही लेकिन प्रशासन ने अभी तक इस मार्ग गिरे पड़े पेड़ को हटाने के प्रयास नहीं किए गए हैं। ) Post navigation भारी बारिश के चलते पुराना पेड़ गिरा रोड के बीचोबीच गिरा, आवागमन हुआ अवरुद्ध धर्म-कर्म: शहर में पहली बार 9 जुलाई को होगी श्री श्याम भजन संध्या, तैयारियां पूर्ण