गगन पंचाल, कल्याणपुरा बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कल्याणपुरा में दस्तक अभियान के अंतर्गत रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस संबंध में सुनील निनामा ने बताया कि कल्याणपुरा पुलिस के स्टाफ द्वारा 6 यूनिट स्वास्थ विभाग के कर्मचारियों ने 14 यूनिट एवं जनसामान्य की 5यूनिट समेत 25यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदान शिविर में पुलिस विभाग और विभाग के कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर कल्याणपुरा स्वास्थ्य केन्द्र पर रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं का बीएमओ डॉ.भुवान सिंह डावर आभार व्यक्त किया गया। Post navigation विश्व हिंदू परिषद ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप की गौ हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग भारी बारिश के चलते पुराना पेड़ गिरा रोड के बीचोबीच गिरा, आवागमन हुआ अवरुद्ध