अर्पित चोपड़ा, खवासा खवासा के एक व्यक्ति को अलमारी के ताले की चाबी बनवाना भारी पड़ गया। चाबी बनाने वाला युवक कथिततौर पर अलमारी से बीस हजार रुपए लेकर चंपत हो गया। खवासा पुलिस चौकी पर दिए आवेदन में पीड़ित सुरेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि वे चाबी बनाने वाले से अलमारी के ताले की चाबी बनवा रहे थे। चाबी बनाने के दौरान उन्हें पानी लेने अंदर भेज युवक ने अलमारी में रखे करीब बीस हजार रुपए निकाल लिए इसके बाद वह अलमारी का लॉक सही कर चला गया। पीड़ित सुरेंद्र सिंह राठौर के भतीजे विजेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि अलमारी के दरवाजे की चाबी बना रहे युवक ने अंकल से अलमारी की अन्य चाबियां मांगी। अंकल ने चाबी युवक को दे दी। इस दौरान उन्हें पानी लेने अंदर भेज युवक ने अलमारी में रखे रुपए पर हाथ साफ कर दिया और फिर चाबी बनाने लगा। उनके बाहर आने के कुछ देर बाद युवक ने कहा कि उसने चाबी बना दी है और लॉक में ऑइल लगा दिया है। पंद्रह-बीस मिनट में लॉक खुल जाएगा। चाबी बनाने वाले युवक के जाने के करीब आधे घंटे बाद जब उन्होंने अलमारी खोल कर देखा तो उन्हें अपने साथ हुए ठगी की जानकारी हुई। खवासा पुलिस चौकी पर आवेदन दिया गया है। खवासा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक एडमिरल तोमर ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है जांच की जा रही है। Post navigation बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार, हिंसा के विरोध में कल सर्व हिन्दू समाज के बैनर तले नगर बंद आह्वान मालवीय बलाई समाज की बैठक खवासा में आयोजित हुई, 22 गांव के अध्यक्ष के साथ समिति हुई घोषित