मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ भारत के पूर्व प्रधानमंत्री तथा सर्वमान्य नेता भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य केंद्र जाकर मरीजों को फल बिस्किट आदि वितरण करने के समाचार है आज सभी ने मन की बात भी सुनी। हमारे संवाददाता को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता भरत कुमार माहेश्वरी ने बताया कि संपूर्ण भारत ही नहीं अपितु विश्व पटल पर सर्वमान्य नेता देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न कवि हृदय स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती के उपलक्ष पर उन्हें पार्टी की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि देने के बाद आम्बुआ स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर मरीजों आदि को फल एवं बिस्किट वितरण किए गए। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष निलेश राठौड़, युवा मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष यश राठौड़, देवेंद्र सिंह गहलोत, सुनील माहेश्वरी, विकास राठौड़ तथा हरीश चौहान उपस्थित रहे आज रविवार होने से वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात भी सभी कार्यकर्ताओं ने सुनी। Post navigation कांग्रेस को हर मोर्चे पर मजबूत करना है : डॉ. शेख प्रभु यीशु मसीह का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया