झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- आज होने वाले चैम्पियन ट्राफी के भारत-पाकिस्तान के फाइनल मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह देखा जा रहा है। चैम्पियन ट्राफी में पहली बार फाइनल में आमने-सामने भारत-पाकिस्तान की क्रिकेट युवाओं में मैच को लेकर दोगुना रोमांच है। इसलिए इस बार नगर के युवाओं ने मैच को देखने के लिए पर्दे की जगह 8-10 की एलइडी स्क्रीन का इंतजाम किया है। बीसीबी ब्रदर्स क्लब बॉयस, इम्पीरियल ग्रुप, आरआर ग्रुप क्सीलेंट ग्रुप, चमन चौराहा, मित्र मंडल, नगर विकास समिति के तत्वाधान में लगाई जा रही एलईडी स्क्रीन के सदस्यों ने क्रिकेट प्रेमियों से निवेदन किया है कि बड़ी संख्या में पहुंचकर मैच का आनंद ले। वही कल्पना स्टूडियो की एलइडी स्क्रीन पर मैच की शुरुआत दोपहर 3 बजे से देखा जा सकेगा जिसे नगर के प्रमुख चौराहे आजाद चौक पर लगाई जाएगी। Post navigation आगजनी से किराना दुकान में लाखों का सामान जलकर खाक कलेक्टर-जिला पंचायत सीईओ के प्रयासों से पौधारोपण के लिए खोदे गए हजारों गड्ढे