अलीराजपुर लाइव के लिए कट्ठीवाड़ा से गोपाल राठौड़ की रिपोर्ट- कट्ठीवाडा के ग्राम सयडा निवासी गुलसिंग पिता खुरबान की किराना दुकान में सुबह करीब 8 बजे अचानक आग लग गई गुलसिंग सुबह अगरबत्ती लगाने के बाद बाहर निकला और कुछ समय बाद दुकान में आग लग गई। उस समय घर के सभी लोग बाहर थे किसी प्रकार कि जनहानी तो नहीं लेकिन आर्थिक क्षति पहुंची। आग लगने के बाद आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया जब तक पूरा सामान जलकर राख हो गया दुकान में रखे फ्रिज, टीवी, नकदी करीब 25 हजार रुपयों के साथ अन्य सामान समेत करीब 3 लाख रुपए की आगजनी से क्षति हुई है। इस घटना की सूचना कट्ठीवाड़ा थाने व और राजस्व अमले को दे गई। Post navigation नगर में अव्यस्थित यातायात व अतिक्रमण से राहगीर परेशान भारत-पाकिस्तान के बीच चैम्पियन ट्रॉफी फाइनल मैच के लिए लगाई चौराहे पर एलईडी स्क्रीन