अलीराजपुर लाइव के लिए अलीराजपुर से फिरोज खान की रिपोर्ट- चंद्रशेखर आजाद नगर के गेरूघाटी व कालीवाव में जन सहयोग से जिला पंचायत एडिशनल सीईओ एमएस कनेश की मौजूदगी में पोधे लगाने लिए आज एक हजार गड्ढे खोदे गए। 2 जुलाई को प्रदेशभर में पौधारोपण किया जाना है जिसे लेकर जिला कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा व जिला पंचायत सीईओ अनुग्रह पी अपने स्तर से हर तरह प्रयास में लगे हैं, ताकि अधिक से अधिक जिले में पौधे लगाए जा सके, जिसके चलते आज चंद्रशेखर आजाद नगर में एडिश्नल सीईओ एमएस कनेश की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से दो ग्राम पंचायत मे एक हजार पौधे लगाने के लिए गड्ढे खोदे गए। इस दौरान जनपद पंचायत सीईओ सुलाभसिंह, एसडीओ आरएस चौहान, सब इन्जीनियर, महिला बाल विकास की सहायिका कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे। Post navigation भारत-पाकिस्तान के बीच चैम्पियन ट्रॉफी फाइनल मैच के लिए लगाई चौराहे पर एलईडी स्क्रीन टैंकर ने बाइक सवार को मारी टक्कर युवक का हाथ हुआ अलग