भूपेंद्रसिंह नायक, पिटोल भारतीय वायु सेना ने तडक़े 3.30 बजे के करीब पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक की है। भारतीय वायु सेना ने 12 मिराज 2000 विमान के सहारे बालाकोट, मुजफ्फराबाद और चकोठी में 12 इलाके में 1000 किलो बमबारी की है। भारत की इस कार्रवाई के बाद लगभग 300 आतंकियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया, जिसके बाद सभी लोगो के चेहरे खिल उठे सुबह से ही जश्न का माहौल है। कही पटाखों की गूंज और भारत माता की जय की ललकार है सभी एक दूसरे को मिलकर और सोशल मीडिया के माध्यम बधाई दे रहे है। युवाओं के समूह चौराहों मोहल्ले में आतिशबाजी कर भारत माता की जय पकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाकर जश्न मन रहे है। ) Post navigation दो बाइक दुर्घटना में एक की मौत, चार युवक गंभीर घायल प्रधानमंत्री उज्जवला योजना में 35 हितग्राही महिलाओं को नि:शुल्क गैस कनेक्शन किए वितरित