गगन पंचाल, कल्याणपुरा कल शाम कल्याणपुरा के समीप ढेबर बडी मे दो मोटरसाइकिों की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए जिसमें से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर 108 के ईएमटी गणेश व पायलट अजय रजक डेबर बड़ी पहुंचे एवं उन्हें प्राथमिक उपचार के लिये कल्याणपुरा सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र लाया गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि इसमें गंभीर घायल युवक जिसका नाम शंकर मोरी उम्र 23 वर्ष निवासी उंडवा की मौत हो गई, वहीं घायल युवक अजय,अकलेश,महेश तीन गंभीर घायल है जिन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। ) Post navigation डोडा चूरा पकड़वाने वाले अंतरवेलिया चौकी प्रभारी राजेंद्र शर्मा व सहयोगी जितेंद्र को 10 हजार का इनाम घोषित भारतीय सेना की कार्रवाई के बाद नागरिकों ने मनाया जमकर जश्न