झाबुआ। भाजपा ने भानू भूरिया को फिर से जिलाध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा है। विधानसभा चुनाव-2023 के दौरान झाबुआ जिले में भाजपा ने कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नियुक्त करते हुए भानू को इस जिम्मेदारी से मुक्त किया था। तब से जिलाध्यक्ष प्रभार प्रवीण सुराणा संभाल रहे थे। अब चुनाव संपन्न हो गए है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के निर्देशानुसार झाबुआ में भानू भूरिया पूर्ववत जिलाध्यक्ष पद के दायित्व का निर्वहन करेंगे। कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए गए श्री प्रवीण सुराणा पूर्व के दायित्व पर रहेंगे। Post navigation अनास नदी में डूबा ग्रामीण, गोताखोर कर रहे तलाश जनजाति कार्य विभाग के चार दिवसीय महिला एवं पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट 29 से, जिले की कुल 14 टीम लेगी इस टूर्नामेंट में हिस्सा