झाबुआ लाइव के लिए कल्याणपुरा से गगन पंचाल की रिपोर्ट- भादवा बीज पर भव्य शोभायात्रा नगर में धर्मावलंबियों ने निकाला। शोभायात्रा अम्बिका चौक स्थित बाबा रामदेव मंदिर से बैंडबाजे के साथ निकाला गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं मौजूद थे। पूरे नगर से होते हुए शोभायात्रा पुन: मंदिर पहुंचा महाआरती की गई इसके बाद हवन पूजन किया। प्रतिवर्ष यह आयोजन किया जाता है जिसमे बड़ी संख्या में गुजरात सहित अन्य स्थानों से भी श्रद्धालु आते है बाहर से आने वालों के लिये लिये भोजन प्रसादी प्रसादी भी रखी जाती है उसके बाद बाबा के अंशधारी लालसिंह राठौर को सवारी आती है जिसका दर्शन लाभ सभी लेते है और यह सिलसिला पूरी रात चलता रहता है। Post navigation सितम्बर के पहले हफ्ते मे बाजार मे आने को तैयार हुआ 200 ₹ का नया नोट नगर में 16 घंटे ब्लैकआउट से नागरिक परेशान