आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आाजद नगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा अपमानजनक बयान दिए जाने के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा महामंत्री नरेंद्र परमार के नेतृत्व में आजाद गेट पर बिलावल भुट्टो का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। शाम साढ़े 6 बजे कार्यकर्ता पुतला लिए एकत्रित हुए। इसके बाद पाकिस्तान मुर्दाबाद और भारत माता की जय के नारे लगाए। इस अवसरपर युवा मोर्चा जिला महामंत्री नरेंद्र परमार, मंडल अध्यक्ष मनीष शुक्ला, मंडल महामंत्री हुजैफा असद, धर्मेंद्र जायसवाल, अजय जायसवाल, विकास गणावा, निर्मल जायसवाल सहित भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे। देखिए वीडियो… https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2022/12/WhatsApp-Video-2022-12-18-at-6.59.49-PM.mp4 Post navigation संगठन की एकजुटता से ही पेंशनर अपनी मांगों को पूरा करवा सकते हैं : सांसद प्रतिनिधि डावर प्रत्येक बूथ के दो-दो कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण