झाबुआ लाइव के लिए मदरानी से हितेंद्र पंचाल की रिपोर्ट भाजपा युवा मोर्चा मदरानी मंडल की बैठक पिपलखुटा पद्मावती नदी के तट पर आयोजित की गई, जिसमें आने वाले समय में आयोजित मेरे दीनदयाल प्रतियोगिता-परीक्षा और मंडल में कुल 33 पंचायत पर एक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने के निर्देश दिए गए और मदरानी मंडल में 3 सेक्टर बनाए गए जिनमें रंभापुर, मदरानी, मांडली है उसमें सेक्टर प्रभारी की नियुक्ति की गई। रंभापुर में निलेश मोटा भाई सोनी को सेक्टर प्रभारी बनाया गया। मदरानी में भगतसिंह को सेक्टर प्रभारी मांडली में हमीर कतीजा को सेक्टर प्रभारी नियुक्त किया। आज के कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई जिसमें मंडल के सभी दायित्वान कार्यकर्ता मौजूद थे जिसमें मंडल अध्यक्ष हमीर कतीजा, महामंत्री विवेक घोती, उपाध्यक्ष निलेश मोटा भाई सोनी, भगतसिंह, संजय घोती, विश्वास जोशी, नयन पडियार, विनेश भूरिया, कमल डामोर, राहुल डामोर आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। Post navigation 77 हजार रुपए इनामी राशि वाले स्वामी विवेकानंद टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट 2 जनवरी से प्रारंभ टोल प्लाजा पुल बड़े-बड़े गड्ढ़ों में तब्दील होकर दुर्घटनाओं में कर रहा इजाफा, जिम्मेदार उदासीन