झाबुआ, हमारे प्रतिनिधिः भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष शैलेश दुबे ने ग्राम करडावद बडी झाबुआ के भाजपा सदस्य विजय पिता सकरिया डामोर द्वारा वार्ड क्रमांक 16 में जनपद सदस्य निर्वाचन के लिये भाजपा समर्थित अधिकृत प्रत्याशी धन्ना पिता मडिया डामोर निवासी करडावद के विरूद्ध पार्टी अनुशासन को नकारते हुए जनपद चुनाव लडने के कारण इसे पार्टी अनुशासन हिनता मानते हुए उन्हे कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर दो दिवस में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर प्रत्युत्तर देने के लिए निर्देशित किया। कारण बताओ सूचना पत्र के अनुसार यदि समयावधि में उन्होने संतोषप्रद प्रत्युत्तर नही दिया तो भाजपा से उनकी आगामी 6 वर्ष के लिये प्राथमिक सदस्यता समाप्त करने की चेतावनी दी गई है। Post navigation निर्मल मेहता जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त पुलिस ने पकड़ी 50 लीटर ताड़ी, थाना प्रभारी के निर्देश पर कार्रवाई