झाबुआ। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अरूण यादव के निर्देशानुसार व पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया की अनुशंसा पर एडवोकेट निर्मल मेहता को जिला कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यादव ने निर्मल मेहता को जिला प्रभारी अध्यक्ष नियुक्त करने के साथ ही उनसे अपेक्षा की है कि वे जिला काग्रेस के इस पद पर अध्यक्ष पद का कार्यभार शीघ्र ग्रहण कर अ.भा.कांग्रेस के अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की भावनानुसार संगठन को मजबूत एवं गतिशील बनाने में सहयोग प्रदान करेंगे।

इसके साथ ही आगामी चुनाव को देखते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार के झूठे लुभावने वादे, भ्रष्टाचार, वादाखिलाफी व अक्षमता को उजागर करेंगे तथा केन्द्र की पूर्व कांग्रेस यूपीए सरकार की उपलब्धियों एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जिला एवं ब्लाक स्तर तक आम जनों तक पहूंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वाह करें।

उनकी नियुक्ति पर जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया, शांतिलाल पडियार, सुरेशचन्द्र जैन, प्रकाश रांका ठा, जोरावरसिंह, रमेश डोशी, हनुमंतसिंह डाबडी, नारायणभटृ, नगीन शाहजी, पूर्व विधायक रतनसिंह भाबर, जेवियर मेडा वालसिंह मेडा,वीरसिंह भूरिया,गंगाबाई, डा. विक्रांत भूरिया, प्रवक्ता हर्ष भट्ट, आचार्य नामदेव, चन्द्रवीरसिंह राठौर, चन्दू पडियार,गेंदाल डामोर, सुरेश मुथा,जितेन्द्र प्रसाद अग्निहोत्री, राजेश भट्ट, आशीष भूरिया, नंनदलाल मेण, कलावती मेडा,विनय भाबोर, यामीन शेख,विजय पाण्डे, सायराबानो, मनीष व्यास, बंटू अग्निहोत्री,प्रकाश जैन, मनोहर भंडारी,वीरेन्द्र मोदी आदि ने बधाइया देते हुए प्रदेशाध्यक्ष अरूण यादव एवं कांतिलाल भूरिया का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *