जीवन राठोड, सारंगी लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। सिर्फ चुनाव के 15 दिन बचे हैं इसी को लेकर रतलाम झाबुआ अलीराजपुर लोकसभा प्रत्याशी अनीता नागरसिंह चौहान का आज सारंगी नगर में जनसंपर्क हुआ। आज का जनसंपर्क भाजपा कार्यालय पर भाजपा प्रत्याशी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। स्वागत के पश्चात पुरे सारंगी नगर में घर घर पहुंच कर जनसंपर्क किया। अनेक स्थानों पर प्रत्याशि का हार फूलों से एवं मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया गया। वहीं सारंगी के राठौर परिवार के हैमेन्द्र सिंह राठौर व प्रेमदास बैरागी के साथ कई वरिष्ठ व सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने भाजपा का दुपट्टा पहना कर स्वागत कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई गई। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया , लोकसभा प्रभारी किशोर साह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुखराम मोरी ,हैमंत भट्ट,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र गेहलोत, पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष सोनु विश्वकर्मा,जिला मंत्री दुर्गादास राठोर, रमेश गुर्जर,सारंगी सरपंच फुन्दि बाई मैडा़,भाजपा वरिष्ठ नेता परमानंद पाटीदार, रामचंद्र भुरिया, सुरेश चन्द्र परिहार ,बाबू लाल पाटीदार, यतिश पालिवाल,पप्पू लाल गामड़,पवन गुर्जर, सुखराम परमार, राजेश पटेल,अमित पाटीदार, अभिषेक रावटीया,आदि अनेक भाजपा के वरिष्ठ जेष्ठ श्रेष्ठ और सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Post navigation ठंडे पकवानों का भोग लगाकर शीतला माता से महिलाएं करेंगी परिवार की सुख समृद्धि की प्रार्थना सारंगी में चल रहे शिव महापुराण के छठे दिन कथावाचक का पत्रकारों ने सम्मान कर प्रशस्ति पत्र भेंट किया