झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने स्थानीय महर्षि दयानंद सेवाश्रम परिसर में पौधारोपण किया। पिछडा वर्ग प्रदेश मंत्री संगीता सोनी ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय द्वारा जिस तरह पार्टी के पौधे को रोपित कर वट वृक्ष के रुप में कल्पना कि थी एवं जो आज चरितार्थ होकर देश में अपनी जड़े फैला चुकी है उसी तरह हमारे द्वारा लगाए गए पौधे पल्लवीत होकर वृक्ष बनेंगे। अवसर पर भाजपा पूर्णकालिक संगठन मंत्री दिनेश गोलकर, दयानंद सेवा श्रम समिति अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता विश्वास सोनी, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष संतोष सोनी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नटवर पंवार, युवा प्रदेश कार्यकारीणी सदस्य प्रशांत उपाध्याय, राजू धानक, सुरेश राठौर, दिलीप डामोर, प्रणव परमार, आनंद राठौर, कन्नु मोर्या समेत बडी संख्या में कार्यकर्ता एवं युवा मौजूद थे। Post navigation 54वें श्रावण मास पर किया जा रहा घर-घर रामायण पाठ का आयोजन इंडियन ऑइल ने चलाया ‘चेक इन विन’ कार्यक्रम