थांदला। तेल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑइल ने 5 जुलाई को आईओसी पेट्रोल पंप जैन ऑटोमोबाइल्स नौगांवा-थांदला एवं नेशनल पेट्रोलियम, झाबुआ पर कंपनी की ओर से चेक एंड विन कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर इंडियन ऑइल के इंदौर मंडल कार्यालय से वरिष्ठ प्रबंधक रविकांत राठौर एवं एरिया सेल्स मैनेजर भूपेश कुमार भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राहकों को उत्पादों की सही गुणवत्ता एवं सही मात्रा की जानकारी दी गई। डेनसिटी टेस्ट, फिल्टर पेपर टेस्ट एवं 5 लीटर मेजर टेस्ट आदि ग्राहकों के समक्ष किए गए। कार्यक्रम में भाग लेने वाले ग्राहकों को आईओसी अधिकारियों द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। अवसर पर पेट्रोल पंप संचालक जितेन्द्र घोडावत, चिराग घोडावत एवं पंप कर्मचारी उपस्थिति थे। Post navigation भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चे ने किया महर्षि दयानंद सेवाश्रम में पौधारोपण शनिवार को मनाया जाएगा चौमासी पक्खी पर्व, रविवार को होंगे सामूहिक पारणे