सलमान शेख, झाबुआ Live.. भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती आज लड़खडाई में भाजपा ने सुशासन दिवस के रूप में मनाई। इस मौके पर नगर भाजपा एवं नगर परिषद अध्यक्ष के नेतृत्व में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। नगर परिषद अध्यक्ष मनोहरलाल भटेवरा नगर भाजपा अध्यक्ष कीर्तिश चाणोदिया ने अपने साथियों के साथ अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। उसके बाद सिविल हॉस्पिटल पहुंचकर मरीजों को बिस्किट वितरण किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर के डी मंडलोई ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ उर्मिला चौयल, जितेंद्र मेहता राजेश यादव, राहुल शुक्ला, प्रकाश मुलेवा, चंदन एस भंडारी, शंकर राठौर, अनिल मुलेवा, लाला चौधरी, राजू सतोगीया, रवि राज पुरोहित, सूरज सिंह पवार, कमलेश भानुप्रिया बलदेव सिंह राठौर, प्रकाश राठौर, अतुल नागर, संजय मालवीय, रितेश जोशी भी उपस्थित थे । Post navigation मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगे सीसीटीवी कैमरे में बाइक चोर बदमाश की तस्वीर हुई कैद स्टेट हाइवे पर हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा, बाइक सवार की गई जान