झाबुआ लाइव के लिए रायपुरिया लवेश स्वर्णकार/ पन्नालाल पाटीदार रायपुरिया में सोमवार शाम पप्पू निवासी पन्नास की बाइक रायपुरिया के झाबुआ तिराहे से चोरी हो गई है। सबसे रोचक बात यह है कि बाइक की चोरी जहा से हुई वही से कुछ दूरी पर मेले के लिए बनाया गया पुलिस केम्प है जो घटनास्थल से 100 मीटर भी दूर नही है। बाइक की चोरी सोमवार शाम 5 बजकर 3 मिनट की बताई जा रही है।बाइक चुराते हुवे बदमाश सीसीटीवी में साफ दिखाई भी दे रहे है। दरअसल मेले में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए ग्राम पंचायत रायपुरिया ने झाबुआ तिराहे पर कैमरे लगवाए है इन्ही कैमरों में बदमाश की यह तस्वीर कैद हुई है। Post navigation चुनौती जरूर बढ़ी पर जागरुकता अभूतपूर्व,हम फिर बनेंगे नंबर वन : नपं अध्यक्ष मनोहरलाल भटेवरा भाजपा ने सुशासन दिवस के रूप में मनाई स्वर्गीय अटलजी की जयंती