सलमान शेख, पेटलावद @जीवनलाल राठौड़ # सारंगी समीपस्थ ग्राम करडावद में थांदला-बदनावर स्टेट हाईवे पर बाइक सवार दो युवक पेटलावद की ओर से आ रहे ट्राले में जा घुसे, हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद वहां सेकड़ो ग्रामीणों की भीड़ लग गई और मार्ग पर जाम लग गया। दरअसल हादसा कुछ इस तरह हुआ की बाइक सवार चालक मोइवागली निवासी सकुडा पिता सुरसिंह मेड़ा और उसके बड़े बा का लड़का ऊँकार पिता जालु मेड़ा अपने घर से कचनारिया-केसरपुरा जाने के लिए निकले थे, सुबह का वक्त था ठंड काफी थी इस लिहाज से वे ग्राम करडावद में अलाव जलता देख थोड़ी देर रुक गए और थोड़ी देर के बाद फिर अपने गंतव्य के लिए जाने के लिए बाइक पर बैठे जैसे ही सकुडा ने बाइक स्टार्ट करी वैसे ही उससे एक्सीलेटर ज्यादा खींचा गया जिससे गाड़ी पेटलावद से आ रहे हैं पाइप से भरे ट्राले में जा घुसी और बाइक सवार चालक की जान चली गई। हादसा इतना खतरनाक था कि जिसने भी देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए। Post navigation आजाद नगर की आभार में क्यों आक्रमक हुए सांसद भूरिया, देखिए एक्सक्लूसिव वीडियो न्यूज फीस न जमा होने पर इस स्कूल में बच्चों के साथ हुई ऐसी हरकत, सुनकर हैरान रह जायेंगे आप…