सलमान शैख़@ पेटलावद भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस के शुभअवसर पर शुक्रवार को नगर भाजपा कार्यकर्ताओ ने सुशासन दिवस के रूप में मनाया। पहले शासकीय अस्पताल में पहुुंचकर मरीजो एवं बच्चो को फल वितरण किया गया। सभी कार्यकर्ताओ ने फल-बिस्कीट बांटकर रोगियो के स्वस्थ होने की कामना की। इसके बाद पुराना बस स्टैंड पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटलजी के चित्र पर माल्यार्पण कर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। इस अवसर पर हॉस्पिटल में भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद पुरोहित, बीएमओ डाॅ. एमएल चौपड़ा, सांसद प्रतिनिधि राजेश कांसवा, पूर्व नगर अध्यक्ष संजय भंडारी, पूर्व जिलामंत्री सोनिया ओसारी, पूर्व पार्षद राकेश मांडोत, पूर्व मण्डल अध्यक्ष कालूसिंह निनामा, शंकरलाल राठौड, संजय मालवी, मुकेश परमार, राजू सतोगिया व पुराना बस स्टैंड पर भाजपा पदाधिकारी भारतसिंह चौहान, जितेंद्र मेहता, हेमंत भट्ट, संजय कहार, प्रदीप पटवा, गौतम गेहलोत, बलदेवसिंह राठौर, पार्षद कीर्तिश चाणोदिया, लाला चौधरी, कालूसिंह मेडा, रविराज पुरोहित, सूरजसिंह पंवार, दीपक राठौड़ आदि मौजूद रहे। Post navigation परिजनों ने छोड़ दी थी आंस, लेकिन फिर पुलिस ने ऐसे ढूंढ निकाली बच्चियां; फरार वारंटियों को भी पकड़ा .. फाईलो में कैद हो गई प्रक्रिया; रतलाम-झाबुआ फोरलेन में फंसा पेंच; जनता के सपने पर लगा ग्रहण