झाबुआ। जिला पंचायत एवं जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष भूरिया ने आरोप लगाया है कि रविवार को शहर में लगे भगोरिया हाट में भाजपा द्वारा अपनी गैर में ग्रामीणों की भीड़ जुटाने के लिए शराब का उपयोग किया गया और रुपए देकर भीड़ इक_ा की गई। गैर में महिलाएं भी नहीं दिखी। भूरिया ने बताया कि जब कांग्रेस की गैर बस स्टैंड पर पहुंची, तब वहां भाजपा के कुछ हुड़दंगी कार्यकर्ताओं ने धक्का-मुक्की की एवं कांग्रेस की गैर को असफल बनाने के प्रयास किए। कांग्रेस ने तो अपने निर्धारित समय पर ही गैर निकाली, लेकिन भाजपा ने जबरन दो घंटे देरी से गैर निकालकर विरोधाभास पैदा किया। भूरिया ने आरोप लगाया कि भाजपा की गैर के दौरान षराब की पेटियां भी बांटी गई एवं ग्रामीणों को शराब के नशे में मदमस्त कर नृत्य करवाया। भीड़ इक_ा करने के लिए बाहर से ग्रामीणों को बुलवाया। गैर में महिलाएं न के बराबर रहीं। Post navigation आदिवासी अंचल को भाजपा ने बनाया भ्रष्टाचार का नया अड्डा :कांतिलाल भूरिया भगोरिये में सज धज कर पहुंची युवतियां