झाबुआ लाइव डेस्क। अंचल का पारांपरिक पर्व भगोरिया अब चरम पर है अब जिला मुख्यालय पर आयोजित भगोरिया में इसका असर भी दिखाई दिया। सुबह से ही ग्रामीणों का जत्था भगोरिया में शिरकत करने के लिए शहर की ओर आता दिखाई दिया। युवक-युवतियां जहां रंग बिरंगे परिधान में सज-धज कर भगोरिया मेले में पहुंचे तो वहीं वयस्क एवं वृद्ध भी ढोल मांदल लेकर अपना पारंपरिक पर्व मनाने के लिए भगोरिया मेले में पहुंचे। एक ओर पर्व का उत्साह तो दूसरी ओर ढोल मांदल की थाप पर हर कोई झूमता नजर आया तो वहीं मेले में आए झूला चुकरियों को लुत्फ भी युवक-युवतियों में जमकर उठाया। भगोरिया में आए युवक-युवतियों झूला झूलने के साथ ही सजने संवरने की सामग्री खरीदते दिखाई दिए तो वहीं भगोरिया के प्रसिद्ध पान भी खाते दिखाई दिए। इस भगोरिये ने राजनैतिक दलों ने भी गैर निकालकर मतदाताओं को बधाई दी। Post navigation भाजपा ने गैर में भीड़ जुटाने के लिए बांटी शराब : कलावती भूरिया जर्सी व देशी गाय को चुरा ले जा रहे चोर को पकड़ा