झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा सरपंच पद के लिए पार्टी की ओर से रामकन्या मखोड को भाजपा का अधिकृत प्रत्याशी कर दिया गया है। श्रीमती मखोड के विरुद्ध नन्दलाल गामड़ और सोहन डामोर द्वारा अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध सरपंच पद के लिए खड़े हुए हैं जिसको लेकर पार्टी द्वारा उन्हें मौखिक एवं लिखित रूप से भी समझाया गया लेकिन इनके द्वारा नहीं मानने पर तथा इनके सहयोगी अजय जैन द्वारा भी सोहन को पूरा पार्टी के खिलाफ सहयोग किया जा रहा है, जिससे पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी और पार्टी को काफी नुकसान हो सकता हैं इनके द्वारा किया गया कार्य अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है इसलिए में चुनाव प्रभारी व भाजपा के जिला महामंत्री दिलीप कुशवाह, पेटलावद मंडल प्रभारी और जिले के महामंत्री प्रफुल्ल बाफना की अनुशंसा और भाजपा जिलाध्यक्ष दौलत भावसार की सहमति से सोहन डामोर, नन्दलाल गामड़, अजय जैन को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया। Post navigation बामनिया ग्राम पंचायत के वार्डो के उम्मीदवार को मिले चुनाव चिन्ह भव्य अन्नपूर्णा कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ