बुरहान बंगड़वाला, खरडू बड़ी आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले भर में बूथ अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत पेटलावद विधानसभा के पारा मण्डल के ग्राम खरडू बड़ी में भी माँ चामुंडा माता मंदिर पर पेटलावद आकांक्षी विधानसभा जिला झाबुआ द्वारा बैठक रखी गई। पारा मंडल के अंतर्गत अलग अलग बूथों पर बैठके की जा रही है जिसमे भारतीय जनता पार्टी द्वारा पारा मण्डल के ग्राम अम्बा, पारा, रजला के साथ ग्राम खरडू बड़ी में पेटलावद आकांक्षी विधानसभा को लेकर बैठक की गई। जिसमें बूथ जीत ने को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया और सभी को गांव गांव जाकर गांव की समस्याओं को जाने ओर हर बूथ पर जाकर भारतीय जनता पार्टी के कार्य के बारे जानकारी देकर आने वाली विधानसभा चुनाव सभी बूथों पर भारतीय जनता पार्टी को जीत हासिल करवाये। साथ ही सभी युवाओं को सोशल मीडिया द्वारा भारतीय जनता पार्टी से जोड़ कर उन्हें भारतीय जनता पार्टी के कार्यों को बताए। इस बैठक में उपस्थित आकांक्षी विधानसभा पेटलावद के प्रभारी के.के. सिंह कालूखेड़ा, बीजेपी जिला महामंत्री कृष्णपाल सिंह गंगाखेड़ी, जिला महामंत्री सोमसिंग सोलंकी, पारा मंडल अध्यक्ष सज्जन सिंह अमलियार, मंडल महामंत्री अर्जुन बबेरिया, अजजा मोर्चा जिला महामंत्री वालसिंग मसानिया, अजा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मुकेश गोयल, अजजा मोर्चा जिला आईटी सेल संयोजक अर्पित भूरिया, मण्डल उपाध्यक्ष दिवान डामोर, मंडल मंत्री दिनेश पारगी, शंकर भूरिया, श्यामलाल पंचाल, आशीष पंचाल, विजेंद्र डामोर, भूरा भाई डामोर आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। Post navigation बाइक से हाट बाजार जा रहा बुजुर्ग की अचानक हुई मौत सुशासन दिवस एवं वीर बाल दिवस मनाया गया