राणापुर से के नाहर की रिपोर्ट ॥ अपने एक सरपंच की गिरफ्तारी से नाराज भाजपाईयो ने आज अपने जिला अध्यक्ष के नेतृत्व मे राणापुर थाने का घेराव किया इस दोरान पुलिस के उप निरीक्षक आशुतोष मिठास के साथ भाजपा नेताओ की गरमागरम बहस भी हुई ..इस अवसर पर भाजपा नेता मनोहर सेठिया..विजय नायर भी हंगामे मे शामिल हुए..बाद मे मोके पर एसडीओपी रचना भदोरिया पहुँची ओर भाजपा नेताओ से संवाद कर मामले का पटाक्षेप करवाया । दरअसल नाबालिग लडकी भगाने के एक पखवाडे पूव॔ के विवाद मे भाजगढी फेल हो जाने के बाद मामला पुलिस तक पहुँचा था जिसके बाद एसपी के निर्देश के बाद राणापुर थाने पर मामला दर्ज किया था जिसमे भाजपा के एक सरपंच को नामजद किया गया था इस घटनाक्रम के बावजूद भाजपा सांकेतिक विरोध के अलावा कुछ नही कर पाई । http://jhabuanews.com/wp-content/uploads/2015/03/VID-20150324-WA0193.mp4 Post navigation इंदोर-अहमदाबाद हाइवे पर हादसा, पलटा एलपीजी टैंकर माही नदी मे तैरती मिली तीन लाशें, मचा हडकंप