आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजादनगर चन्द्रशेखर आजाद नगर में आज अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जन्म भूमि पर जयंती मनाई गई। इस अवसर पर जोबट विधानसभा सांसद प्रतिनिधि माधोसिंह डावर, अलीराजपुर विधानसभा सांसद प्रतिनिधि नागर सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष किशोर शाह, नगर परिषद अध्यक्ष निर्मला डावर, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिता चौहान एवं महिला मोर्चा द्वारा पुष्पमाला अर्पित कर नमन किया। इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा की महिला पदाधिकारीभी शामिल हुई। इस अवसर पर जिला महामंत्री अजय जायसवाल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अभिजीत डावर, मंडल अध्यक्ष मनीष शुक्ला, विक्रम सेन, उजेफा असद, निर्मल जायसवाल मौजूद थे। ) Post navigation शांति समिति की बैठक में नागरिकों ने पुलिस अधिकारियों को शहर की समस्याओं की से करवाया अवगत प्रधानपाठक केशरसिंह के सेवानिवृति पर स्कूली स्टाफ ने शानदार आयोजन कर दी विदाई