गौरव कटकानी, कालीदेवी माताजी मंदिर पर चल रहे भागवत सप्ताह के अंतिम दिन आज कालीदेवी में भव्य जुलूस निकाला गया । जुलूस का शुभारंभ माताजी मंदिर से प्रारंभ हुआ जो रामा , रोटला रोड होते हुए पुनः माताजी पर समाप्त हुआ। जुलूस का जगह जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया । प्रत्येक वर्षानुसार इस वर्ष भी माताजी मंदिर पर पुरषोत्तम भारद्वाज महाराज द्वारा भागवत कथा का वाचन किया गया । जुलूस में महिला – पुरुष व बच्चे काफी उत्साहित नजर आए साथ ही पूरे रास्ते नृत्य करते हुए दिखाई दिए सभी ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । जुलूस के पश्चात समिति द्वारा विशाल भंडार का भी आयोजन रखा गया। Post navigation श्रावण के आखिरी सोमवार पर सरपंच पुत्र ने 1.50 क्विंटी खिचड़ी बनवाई, 1011 पौधे वितरित किए गुमशुदा महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला