गौरव कटकानी, कालीदेवी कालीदेवी थाना क्षेत्र के ग्राम वाघनेरा की एक महिला मूली पति मनसु भूरिया उम्र 55 वर्ष की दिनांक 13/09/2024 को कालीदेवी थाने पर गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी। लेकिन लगभग सात दिन से अधिक बीतने के बाद भी पुलिस उसका पता नहीं लगा पाई। इस बीच शनिवार को अचानक दोपहर में ग्रामीणों ने कालीदेवी पुलिस को सूचना दी की एक महिला की लाश तालाब के आखरी सिरे पर पेड़ से लटकी है जो पूरी तरह से सड़ चुकी है । कालीदेवी पुलिस मौके पर पहुंची। लाश सड़ चुकी थी। परिवार वालो द्वारा पुलिस को बताए गए हुलिए और परिवार वालो द्वारा लाश की शिनाख्त करने पर पता चला कि लाश उसी महिला की है जिसकी परिवार वालो ने दिनांक 13/09/2024 को गुमशुदगी दर्ज करवाई थी । फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कालीदेवी पहुंचाया है। इस मामले में जब अधिक जानकारी लेने के लिए कालीदेवी थाने पर पदस्थ एच.सी.एम अशोक चौहान से चर्चा की गई तो उन्होंने मामले से जुड़ी जानकारी देने से इनकार कर दिया। Post navigation भागवत कथा के समापन पर नगर में निकला भव्य जुलूस लगातार हो रही बारिश के बाद कालीदेवी की सुनार नदी उफान पर आई