अलीराजपुर लाइव के लिए आम्बुआ से बृजेश खंडेलवाल की रिपोर्ट-
आम्बुआ निवासी ग्राम पंचायत के पंच कालिया पचाया अपने छोटे भाई के दुर्घटना होने पर बुरी तरह घायल थे तब शिवाबाबा पैदल यात्रा कर आने की मन्नत ली थी, अब निकल पड़े मान उतारने। हादसा सन् 2009 का है आम्बुआ निवासी सुमारिया अपने परिवार के साथ अपने रिश्तेदार के यहां पिक-अप वाहन से जा रहे थे कि जोबट-बाग रोड पर नीचे गिर जाने से गंभीर घायल हो गए थे। इस दौरान भाई के जीवन के लिए बड़े भाई कालिया पचाया ने अपने ईष्टदेव शिवा बाबा की मन्नत ली कि भाई ठीक हो जाएगा तो पैदल मन्नत उतारने आएंगे। कालिया पैदल यात्रा पर निकल गया वहां जाकर बाबा के समक्ष मान उतारेगा। उसके साथ भाई सुमारसिह पचाया, बेटी अनिता-सुशीला, सचिन चौहान, सुरेन्द्र बघेल, भुवान चौहान भी सहयोगी बन कर साथ गए। यात्रा की शुरूआत मेंआम्बुआ के पूर्व सरपंच जुवानसिंह रावत, श्रीचन्द राठौड़ करीबन 5 किमी तक साथ गए। द्वारा ईश्वर से विशेष प्रार्थना करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *