मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का प्रकटोत्वसव क़स्बे में स्थित श्री राम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया भगवान की आरती उपरांत स्तुती गाई गई तथा पुजारी शंकर लाल पारिख द्वारा उपस्थित श्रीराम भक्तों को प्रसादी वितरित की गई। आम्बुआ क़स्बे में अति प्राचीन श्री राम मंदिर जिसके जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा है में आज श्री राम नवमी के उपलक्ष्य में चैत्र मास की नवमी तिथि को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का प्रकटोत्वसव मनाया गया, उसके पूर्व भगवान श्री राम, माता जानकी एवं भैया लक्षण जी का मनमोहक श्रंगार किया गया, तथा दोपहर 12 बजे पुजारी शंकर लाल पारिख द्वारा महाआरती की गई, आरती उपरांत उपस्थित जनसमूह द्वारा भये प्रकट कृपाला दीन दयाला कौंशिल्या हितकारी, स्तुति के मनमोहन भजनों की प्रस्तुति भजन गायक गिरधर खंडेलवाल, विपिन राठौड़, सुरेश वाणी, आनंद वर्मा,अतिंदर त्रिपाठी, गोपाल राठौड़, राकेश राठौड़ के साथ ही महिला मंडल द्वारा भी भजनों की प्रस्तुति दी गई, तदोपरांत प्रसादी वितरित की गई। Post navigation अफवाहों के कारण आम्बुआ में भी पेट्रोल पंपों पर भीड़ उमड़ी नवरात्र के अंतिम दिन मंदिरों में उमड़ी भीड़, बीजासन माता मंदिर पर हुआ यज्ञ हवन