झाबुआ लाइव डेस्क ।।

FB_IMG_1455290752027

 लम्बे समय से जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष को लेकर चल रही जद्दो जहद को अंतत: बसंत पंचमी के पावन पर्व पर विराम लग गया। जिला पत्रकार संघ के संस्थापक अध्यक्ष व संरक्षक, मार्गदर्शक रहे स्वर्गीय यशवंत घोड़ावत (दादा) की मंशानुसार नये जिलाध्यक्ष संजय भटेवरा का चयन निवृत्त मान जिलाध्यक्ष सलीम शैरानी के मार्गदर्शन मे बनी कोर कमेटी ने लिया।

कोर कमेटी के सदस्य सर्व श्री प्रवीण सुराना कल्याणपुरा, ठाकुर निर्भयङ्क्षसह पिटोल, मनोज जानी पेटलावद, राजेश सोनी बामनिया, संजय भटेवरा खवासा व मनोज चतुर्वेदी आयोजित बैठक मे मौजूद थे, तो मार्ग दर्शक के रूप मे स्वर्गीय घोड़ावत दादा के अभिन्न मित्र व वर्तमान मे जिला पत्रकार संघ के मार्ग दर्शक मोतीङ्क्षसह परमार (दादा) विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारम्भ मे माँ शरस्वती के चरणों मे नमन कर नवीन जिलाध्यक्ष का सर्वनुमति से चयन किया गया। जिसमे कोर कमेटी के अतिरिक्त जिले से आये पत्रकार कल्याणपुरा के उमेश चौहान, पेटलावद के लोकेन्द्र परीहार, मनोज जानी, मनोहर डोडिया, मेघनगर से निसार पठान, बामनिया से संजय गांधी, अर्पण कासवा, राजेश सोनी, झाबुआ से मनोज चतुर्वेदी, आलोक द्विवेदी, निकलेश डामोर हेमेन्द्र पंवार, बबूल ब्रजवासी, मुजम्मिल मंसूरी, अजय डामोर, सिकन्दर खान ने सर्वानुमति से जिलाध्यक्ष पद हेतु संजय भटेवरा के नाम पर मोहर लगाई। भटेवरा के जिलाध्यक्ष बनने पर पत्रकारों ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया।
आयोजित बैठक मे निर्णय लिया गया कि नवीन जिलाध्यक्ष व उनकी कार्यकारिणी का कार्यकाल दो वर्ष पश्चात स्वत: ही समाप्त हो जायेगा, बैठक मे यह भी निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही जिले के अन्य नगरों, कस्बों के तहसील पत्रकार संघों का गठन कर स्वर्गीय दादा द्वारा चलाई गई परम्परानुसार निवृत्तमान अध्यक्ष को कार्यक्रम आयोजित कर विदाई दी जायेगी। भटेवरा के जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष बनने पर न केवल शोसल मीडिया पर भटेवरा को बधाई देने का दौर जारी हुआ अपितु आयोजित बैठक पूर्ण होते ही फोन की घंटियां भी बधाई देने के लिये घनघनाने लगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *