झाबुआ लाइव के लिए बामनिया से लोकेेंद्र चाणोदिया की रिपोर्ट- एसपी के निर्देशानुसार में 4 फरवरी से 13 फरवरी तक स्थाई वारंटी की धरपकड़ अभियान में एसडीओपी राकेश व्यास के मार्गदर्शन मे गठित टीम टीम निरीक्षक करणीसिंह शक्तावत थाना प्रभारी पेटलावद एंव साथी हरीसिंह चुण्डावत, फोदलसिंह, सुमित यादव, तेरसिंह, राजेन्द्र द्वारा वर्ष 2010 में पंजीकृत अपराध की धारा 394,397, भादवी का स्थाई वारंटी कालू पिता नानजी डोडियार निवासी अमरबटा थाना रावटी जिला रतलाम को ग्राम मदरानी से दबीश देकर गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय मे पेश किया गया। पुलिस अधिक्षक द्वारा उक्त कर्मीयो को नगद पुरूस्कार की घोषणा की गई। Post navigation होटलों से जब्त किए रसोई गैस सिलेंडर भटेवरा बने जिला पत्रकार संघ के नये ” जिलाध्यक्ष”