झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
भगोरिया उत्सव आज से प्रारंभ हो गया पेटलावद क्षेत्र का प्रथम भगोरिया हाट ग्राम पंचायत बेकल्दा में हुआ, जहां पर मप्र शासन द्वारा जनजातीय नृत्य संपदा का प्रदर्शन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रांतों के नृत्यों की प्रस्तुति भगोरिया हाट में दी गई। इस मौके पर आदिवासी लोक नृत्य की भी धूम रही। प्रथम भगोरया हाट में लगभग 30 ढोल बेकल्दा में आए। इसके साथ ही सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता जीएस डामोर और भाजपा के वरिष्ठ सुरेंद्र सिंह मोटापाला भी अपने मित्र मंडल के साथ भगोरिया हाट का आनंद लेने पहुंचे। उन्होंने इस मौके पर सभी से मिलकर दुपट्टे भेंट किए जिसमें डामोर मित्र मंडल लिखा हुआ था। इसके साथ ही फीड बेक फांउडेशन दिल्ली के राजेश सर ने भी भगोरिया मेला देखा और आदिवासी संस्कृति के बारे में जानकारी एकत्रित की। प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार जितेंद्र अलावा भी पूरे समय उपस्थित रहे। इसके साथ ही पंचायत द्वारा भी हाट बाजार में आए लोगों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से टीआई बघेल सहित रायपुरिया और पेटलावद के पुलिस जवान सुरक्षा व्यवस्था के लिए मुस्तैद थे। इस मौके पर पंचायत द्वारा सभी अतिथियों के स्वागत के लिए शरबत की व्यवस्था की गई थी। बेकल्दा सरपंच विश्राम डामर, उपसरपंच सुनिता लाभु चारण, शैलेंद्र सिंह राठौर, सुधाकर वैरागी, श्यामलाल अरड़,पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निलेश मीणा, रायपुरिया मंडल अध्यक्ष अजमेर सिंह भूरिया, राकेश विश्राम, बाबू गामड, लोकेंद्र नायक, मोहन खडिय़ा, नावजी मेडा, सुखराम कटारा, गौरव वैरागी, कैलाश गामड़, राजू वसुनिया आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *