झाबुआ लाइव के लिए सारंगी से जीवनलाल राठौड़ की रिपोर्ट- रतलाम-झाबुआ मार्ग पर नागणेचा मंदिर के नजदीक ही रात्रि ९ बजे पहले एक दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति सहित डेढ़ वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक ग्राम गंगाखेड़ी में रतलाम-पेटलावद रूट पर चलने वाली निजी बस एमपी ४३ पी ०९०२ ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। घटना में उस व्यक्ति व डेढ़ वर्ष के बालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। ग्राम वडलीपाडा युवक राजू नाजू भाभर रतलाम जा रहा था तभी यह हादसा हो गया। बस को करवड़ चौकी पर पकड़ लिया गया है। Post navigation भरभराकर गिरी दीवार, दबने से दो बालिकाओं की दर्दनाक मौत रात्रि में घर में फांसी के फंदे पर झुलते मिला युवक का शव