कल्याणपुरा से गगन पंचाल की रिपोर्ट- कल्याणपुरा से सटे बिसौली पंचायत के गांव मोरीपाडा में ग्रामीण पेनू के मकान की कच्ची मिट्टी से बनी दीवार आज दोपहर भरभराकर गिर गई। इस दौरान दीवार के समीप ही खेल रही दो बालिका भूरी पिता बापू मोरी उम्र 9 वर्ष एवं सुमित्रा पिता पेनु मोरी उम्र 7 वर्ष की दबने से मौके पर ही उनकी मौत हो गइ। बीट प्रभारी श्री रावत ने बताया कि घटना की सूचना देर शाम हमें मिली हम मौके पर पहुंचे एवं मार्ग कायम कर जांच में लिया है। मृतक दोनों बालिकाओं का पोस्टमार्टम रविवार सुबह होने के बाद इनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। Post navigation स्वच्छता अभियान की आइकॉन बनी ” 7 साल की मासूम रिनु बस ने बाइक सवार को रौंदा, पिता समेत डेढ़ वर्षीय पुत्र की दर्दनाक मौत