झाबुआ लाइव के लिए कल्याणपुरा से गगन पंचाल की रिपोर्ट- अन्तरवेलिया चौकी अन्तर्गत खुटाया गांव में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते बीती रात अपने घर के अंदर ही फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। रात्रि के समय परिवार घर में ही सोया था। परिवार के सदस्यों ने रात्री में ही देखा और पुलिस को सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बघेल, चौकी प्रभारी शर्मा मौके पर पहुंचे तो 36 वर्षीय युवक पारू पिता दुतिया मचार उम्र 36 वर्ष फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। पुलिस थाना प्रभारी बघेल ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए लाश को भेजा है। जांच जारी है। मृतक की दो पत्नियां है एक यही थी और दूसरी उसके मायके में है। Post navigation बस ने बाइक सवार को रौंदा, पिता समेत डेढ़ वर्षीय पुत्र की दर्दनाक मौत श्रीदेवी के निधन से उनके फैन को लगा झटका