झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट भोपाल से बामनिया की यात्रा कर रही एक महिला को लापरवाही भारी पड़ गई। स्टेशन से गाड़ी चलने के बाद उसे पता चला कि उसे यही बामनिया उतरना था , हड़बड़ाहट में उतरते हुए सिर के बल जा गिरी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नयापुरा भोपाल निवासी हुकली बाई पति भूरा 45 वर्ष अपने पुत्र और उसकी पत्नी के साथ भोपाल से बामनिया मेमो ट्रेन में यात्रा कर रही थी । पुत्र और उसकी पत्नी दूसरे कोच में बैठे थे और वह अलग कोच में बामनिया स्टेशन पर उसके पुत्र और पत्नी तो उतर गये , ट्रेन चलने पर उसे स्मरण हुआ कि उसे भी यही उतरना है। हड़बड़ाहट में हुकलीबाई कूद गई। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई। गिरने के पश्चात मोके से आरपीएफ चौकी प्रभारी यू लपी सिंह एव जवान अतीक खान ने तत्परता दिखाते हुए 108 की मदद से पेटलावद समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से प्राथमिक उपचार कर झाबुआ रेफर कर दिया है। Post navigation मुगल ने सीएम चौहान को ट्वीट कर अल्पसंख्यक समुदाय की सामाजिक-आर्थिक, शैक्षणिक समस्याएं से करवाया वाकिफ अगर आप झाबुआ मे रहते है ओर अलीराजपुर की ताडी पीने का शोक रखते है तो यह खबर आपके लिए है